जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 63 लाख के गांजा व नशीली गोलियां नष्ट

0
IMG-20260420-WA0930

जांजगीर-चांपा । जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 63 लाख रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया।

जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के साथ मिलकर प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड चांपा के प्लांट (भट्ठी) में 123 किलो गांजा एवं नशीली टेबलेट्स को जलाकर नष्ट किया गया। यह सभी मादक पदार्थ जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से पूर्व में जब्त किए गए थे।

इस कार्रवाई का संचालन प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में किया गया।

ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में नष्टीकरण
नष्टीकरण की प्रक्रिया ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान सहायक आबकारी आयुक्त नीलिमा डिग्रेसकर, पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी राजाराम वैष्णव, थाना प्रभारी चांपा अशोक वैष्णव सहित पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नशे के खिलाफ सख्त संदेश
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस तरह के नष्टीकरण अभियान से यह संदेश दिया गया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!