NTPC World Environment Day

ऑटो चालकों के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्यता की पहल, यातायात पुलिस बिलासपुर का जागरूकता अभियान जारी

0
IMG-20260421-WA0503

बिलासपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा ऑटो चालकों को यूनिफॉर्म पहनकर ही वाहन संचालन करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ऑटो चालकों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करना और यात्रियों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

यातायात पुलिस द्वारा इस संबंध में समस्त ऑटो चालकों को सात दिनों का समय दिया गया था। इसके तहत कई ऑटो चालक यूनिफॉर्म सिलवा रहे हैं, वहीं कुछ ने इसे अपनाना भी शुरू कर दिया है। यूनिफॉर्म धारण कर ऑटो चलाने से जहां व्यवस्था में सुधार दिख रहा है, वहीं ऑटो चालक स्वयं भी एक-दूसरे को इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।

पुलिस ने दी आमजन से सहयोग की अपील
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे यूनिफॉर्म में ऑटो चला रहे चालकों को प्राथमिकता दें और अन्य चालकों को भी ड्रेस कोड अपनाने के लिए प्रेरित करें। इससे शहर में सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

थाना व बीट प्रभारियों को दिए निर्देश
पुलिस प्रशासन ने सभी थाना, चौकी एवं यातायात बीट प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऑटो चालकों को इस अभियान से जोड़ें और यूनिफॉर्म अनिवार्यता के प्रति जागरूक करें।

नियमों का पालन न करने वालों को हतोत्साहित करने की अपील
इसके साथ ही ऐसे ऑटो चालकों को हतोत्साहित करने की बात कही गई है, जो निर्धारित यूनिफॉर्म और गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस का मानना है कि जनसहयोग से ही इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जा सकता है।

इस पहल से शहर में ऑटो संचालन में पारदर्शिता, अनुशासन और सुरक्षा का स्तर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!