पति ने पत्नी का चाकू से गला काटकर की हत्या, पत्नी के अवैध संबंधों से था परेशान।
• पत्नी का कटा सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमा, दहशत में आए लोग…
कोरबा। पत्नी का कटा सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमा, दहशत में आए लोग। मर्डर से पहले साथ बैठकर पी थी शराब। कोरबा के बुंदेली गांव में पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद कटे सिर को लेकर घूमने की सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। आपसी विवाद और शक के चलते हुई इस वारदात ने रिश्तों की भयावह तस्वीर सामने रख दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
रिश्ते में शक का कोई इलाज नहीं, शंका और शक बनी हत्या की वजह

बता दें कि छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। यहां एक पति ने न केवल अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, बल्कि उसका कटा हुआ सिर हाथ में लेकर गांव की गलियों में मोटर साइकल से घूमता रहा। इस भयावह दृश्य को जिसने भी देखा, वह सन्न रह गया और पूरे गांव में दहशत फैल गई।
लंबे समय से डिप्रेशन में था पति, साथ बैठकर शराब पी फिर काट दिया गला
जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज मामला बालको नगर थाना क्षेत्र के बुंदेली गांव का है। बुधवार शाम सालिक राम नाम के एक मजदूर ने अपनी पत्नी चैत कुंवर की गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पति अक्सर पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पति ने पत्नी को अनेकों गैर मर्दों के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। खुलासा होने पर बात बात पर पत्नी लड़ती और झगड़ती थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। घटना वाले दिन भी सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पति लंबे समय से डिप्रेशन में था। घटना के दिन शाम के समय दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तभी फिर से विवाद बढ़ गया। डिप्रेशन के कारण गुस्से में आकर सालिक राम ने धारदार चाकू से खुद की पत्नी पर हमला कर दिया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह कटा हुआ सिर को अपने साथ लेकर इधर उधर भटकता रहा।
पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान था पति, थाने पहुंचकर किया पति ने आत्मसमर्पण

हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी का सिर एक प्लास्टिक की बोरी में रखा और मोटरसाइकिल से निकल पड़ा। रास्ते में वह लोगों को खुद ही बताता रहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। कुछ जगहों पर उसने बोरी खोलकर लोगों को कटा हुआ सिर भी दिखाया, जिससे लोगों में भय और आक्रोश दोनों फैल गया।
इसके बाद वह गांव की गलियों में सिर और चाकू लेकर घूमता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद और शक की बात सामने आई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस घटना के बाद सबसे ज्यादा असर उस परिवार पर पड़ा है, जहां चार छोटे-छोटे बच्चे अब मां के साए से वंचित हो गए हैं और उनके भविष्य पर भी संकट खड़ा हो गया है। बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया। इस पूरी घटना घटित होने पर एक हंसता खेलता परिवार बिखर गया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
