मुंगेली में विकास कार्यों के साथ जल संकट पर मंथन नवपदस्थ सीएमओ से पार्षदों की सौजन्य मुलाकात, जल आपूर्ति सुधार को प्राथमिकता देने की मांग

0
IMG-20260423-WA1008

मुंगेली । नगर पालिका में नवपदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पांडे के पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को नगर के पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात कर शहर की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में जहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई, वहीं गर्मी के मौसम में गहराते जल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए बताया कि कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु करने के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पांडे ने पार्षदों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि शहर में जल संकट के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाएगा और जहां जरूरत होगी वहां वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में विकास कार्यों की गति बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। सीएमओ ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा, जिससे आम जनता को सीधे लाभ मिल सके।

इस दौरान पार्षद रोशन सोनी, आयुष शुक्ला, सत्तू ठाकुर, निमेष देवांगन, नारद देवांगन, अजय साहू, सूरज यादव, कुलदीप, रवि कोसल एवं अनु साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!