बिलासपुर स्टेशन में चला किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान ।

0
IMG-20260424-WA0712

301 मामलों में 1 लाख 63 हजार 550 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

बिलासपुर  । बिलासपुर मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण एवं यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनों तथा स्टेशनों पर टिकट जांच को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु एक विस्तृत कार्ययोजना के तहत चलाई जा रही है | इस अभियान के तहत सहायक वाणिज्य प्रबंधक  डी.एस. चौहान के नेतृत्व में आज बिलासपुर स्टेशन तथा गाड़ियों में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक एवं टीटीई स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 23 अप्रैल, 2026 को बिलासपुर स्टेशन पर किलाबंदी टिकट जांच की गई। इस दौरान कुल 301 मामलों से 1,63,550 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। इनमें बिना टिकट यात्रा के 235 मामलों से 1,41,670 रुपये, अनियमित टिकट के 49 मामलों से 20,180 रुपये, बिना बुक किए गए लगेज के 16 मामलों से 1,600 रुपये तथा गंदगी फैलाने के 01 मामले से 100 रूपये का जुर्माना शामिल है। यात्रीगण कृपया यात्रा के लिए उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश से पूर्व प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी राष्ट्रीय संपत्ति है, इसे स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में रेल प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!