रायपुर में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, मुख्यमंत्री साय सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

0
Screenshot_20260426_130534

रायपुर। विष्णुदेव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित विनायक सिटी के क्लब हाउस में बूथ क्रमांक 203 पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण का सामूहिक रूप से श्रवण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और आम नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह, भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, मंत्री केदार कश्यप, विधायक सुनील सोनी एवं पुरंदर मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर साझा किए गए विचारों को उपस्थित जनों ने गंभीरता से सुना। कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित लोगों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आमजन को प्रेरणा मिलती है।

इस सामूहिक श्रवण कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के बीच संवाद और सहभागिता का वातावरण भी मजबूत हुआ। आयोजन स्थल पर अनुशासित व्यवस्था और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!