NTPC World Environment Day

PNB का धमाकेदार FD ऑफर: 444 दिन में 7.40% ब्याज, बिना जोखिम कमाई का मौका

0
22-36

2 लाख के निवेश पर करीब 1 लाख तक ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त फायदा

नई दिल्ली। Punjab National Bank (PNB) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेशकों के लिए आकर्षक ऑफर पेश किया है। भले ही पिछले साल की तुलना में ब्याज दरों में हल्की गिरावट आई हो, लेकिन सुरक्षित निवेश के तौर पर FD अब भी ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बना हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में रेपो रेट में कोई बदलाव न करने के बाद बैंकों ने अपनी योजनाओं को स्थिर बनाए रखा है।

PNB अपने ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए FD की सुविधा दे रहा है, जिसमें 3.00% से लेकर 7.40% तक ब्याज मिल रहा है। खास बात यह है कि 444 दिनों की FD स्कीम पर बैंक सबसे ज्यादा 7.40% तक का ब्याज दे रहा है, जो निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं 5 से 10 साल की लंबी अवधि के निवेश पर 6.00% से 6.80% तक का रिटर्न मिल रहा है।

2 लाख पर मिलेगा शानदार रिटर्न
अगर कोई निवेशक 6 साल के लिए 2 लाख रुपये की FD करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे लगभग 2,85,901 रुपये मिलेंगे। इसमें करीब 85,901 रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में मिलेंगे। यानी बिना जोखिम के यह एक मजबूत और सुरक्षित कमाई का विकल्प साबित हो सकता है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास लाभ
PNB ने वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त लाभ भी दिया है। यदि कोई वरिष्ठ नागरिक 6 साल के लिए 2 लाख रुपये निवेश करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर करीब 2,99,732 रुपये मिलेंगे। इसमें लगभग 99,732 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे, जो सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक है।

बैंक 5 से 10 साल की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को समान रूप से बेहतर ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। ऐसे में जो निवेशक सुरक्षित और निश्चित रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए यह स्कीम एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!