श्रमिक दिवस पर सफाई कर्मियों का सम्मान: डॉ. अनामिका सिंह ने श्रमवीरों के साथ किया नाश्ता

0
IMG-20260501-WA0402


जोन-10 में स्वच्छता योद्धाओं को सराहा; शहर को साफ रखने में योगदान को बताया अमूल्य


रायपुर। रायपुर श्रमिक दिवस के अवसर पर नगर निगम की एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह ने जोन-10 के सफाई श्रमिकों का सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया। इस दौरान उन्होंने श्रमवीरों के साथ बैठकर सुबह का नाश्ता भी किया और उन्हें श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिंह ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ये श्रमवीर हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखते हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने सफाई कर्मियों की मेहनत और समर्पण को “पराकाष्ठा” बताते हुए उनकी खुलकर प्रशंसा की।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर संतोष सोनी (सदर बाजार मंडल अध्यक्ष) और अमित बेहरा (जोन स्वास्थ्य अधिकारी) भी उपस्थित रहे। सभी ने श्रमिकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज की रीढ़ बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!