डांड गांव हायर सेकेंडरी स्कूल का शानदार रिजल्ट: 12वीं में 100% सफलता, 10वीं में 91.66% परिणाम

0
IMG-20260501-WA0528


रागनी और खुशी भार्गव बनीं टॉपर; “90+ लक्ष्य” अभियान का दिखा असर


मुंगेली। मुंगेली जिले के डांड गांव स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल पेश की है। कक्षा 12वीं में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि कक्षा 10वीं में 91.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।

वार्षिक परीक्षा 2026 में जिले में “90+ लक्ष्य” को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई कराई गई, जिसमें कलेक्टर कुंदन कुमार के विशेष मार्गदर्शन और निर्देशों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसका सकारात्मक परिणाम विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के रूप में सामने आया है।

NTPC World Environment Day

कक्षा 10वीं में कु. रागनी ने 90.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं राधिका भार्गव ने 90 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कक्षा 12वीं में खुशी भार्गव ने 88.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आंचल ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन पर प्राचार्य बी.पी. पाली सहित समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया। शिक्षकों ने छात्रों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर मार्गदर्शन को इस सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की लगन और शिक्षकों के समर्पण से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!