अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित

0
IMG-20260501-WA0947

रायपुर । अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित औद्योगिक कारखानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने एवं उनकी प्रभावशीलता का आंकलन करने हेतु व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल तथा श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के पर्यवेक्षण में रायपुर जिले के गोदावरी पावर एंड इस्पात प्रा. लि. एवं हीरा फेरो प्रा. लि., जांजगीर-चांपा जिले में जे.एस.डब्ल्यू एवं महानदी, रायगढ़ जिले में जिंदल स्टील लिमिटेड, एनआर इस्पात, एनआरवीएस इस्पात, रुंगटा संस तथा एमएसपी स्टील, दुर्ग जिले में जे.के. लक्ष्मी सीमेंट, बस्तर के एस.एफ. कॉम्प्लेक्स (गरोला), बिलासपुर जिले में श्री बालाजी स्टील एंड मेटल प्रा. लि. तथा बिल्हा स्थित राशि स्टील एंड पावर प्रा. लि., महासमुंद जिले में पीकाडली एग्रो इंडस्ट्रीज लि., बलौदाबाजार के विभिन्न सीमेंट कारखानों, कोरबा जिले में बालको तथा सूरजपुर जिले में इंदिरा पावर जेन में मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई तथा पाई गई कमियों को चिन्हित कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित प्रबंधन को दिए गए, ताकि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

NTPC World Environment Day

इसके साथ ही रायपुर जिले के जायसवाल निको इंडस्ट्रीज, रायगढ़ जिले में जिंदल स्टील लिमिटेड, एनआर इस्पात, एनआरवीएस इस्पात, रुंगटा संस एवं एमएसपी स्टील तथा कोरबा जिले के डीएसपीएम प्लांट (कोरबा ईस्ट) में श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों की नियमित जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

इस दौरान औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दुर्घटना रोकथाम के उपायों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित इकाइयों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!