अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने श्रमिकों को दी शुभकामनाएं

0
IMG-20260501-WA0964

श्रमिकों के परिश्रम से बन रही प्रदेश के विकास की मजबूत नींव :- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर । महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

NTPC World Environment Day

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि श्रमिकों के परिश्रम और समर्पण से देश और प्रदेश के विकास की मजबूत नींव तैयार हो रही है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार श्रमिकों के जीवन में खुशहाली और सुरक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह राज्य में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार श्रमिकों और आम जनता के हित में योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर रही है। राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!