जिला महिला मोर्चा में उषा चौहान बनीं उपाध्यक्ष संगठन विस्तार के तहत नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

0
IMG-20260502-WA0371

रिपोर्टर ✒️ सुचित कुमार मरावी

करगीरोड/कोटा। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण में संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में श्रीमती उषा चौहान को जिला महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व एवं जिला प्रभारी के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर की गई है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उषा चौहान अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगी।

NTPC World Environment Day

नव-नियुक्त उपाध्यक्ष उषा चौहान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने महिला मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने की बात कही।

इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। क्षेत्रभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!