डी-माइनिंग अभियान में IED विस्फोट, 3 जवान शहीद कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सर्च ऑपरेशन के दौरान हादसा, एक जवान गंभीर घायल

0
39-1

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार को डी-माइनिंग अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सर्च ऑपरेशन के लिए निकली पुलिस टीम आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गई। इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम क्षेत्र में डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान चला रही थी। इसी दौरान आईईडी को निष्क्रिय करते समय अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मौके पर ही इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले ने दम तोड़ दिया।

घटना में घायल कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

NTPC World Environment Day

सर्च ऑपरेशन तेज, आईजी ने दी जानकारी

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि हाल के महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने सैकड़ों आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए हैं। हालांकि, आज की कार्रवाई के दौरान यह दुखद घटना हो गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जल्द साझा की जाएंगी।

इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!