‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

0
IMG-20260315-WA0845

घर-घर पीएनजी से धुआं मुक्त रसोई का सपना होगा साकार: रत्नावली कौशल

मुंगेली । भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने राज्य सरकार द्वारा ‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026’ को मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल बताया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में लिए गए इस निर्णय से घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से गैस पहुंचाने की व्यवस्था होगी, जिससे महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिलेगी और ‘धुआं मुक्त रसोई’ का सपना साकार होगा।

उज्ज्वला से पीएनजी तक, बदलाव की नई कड़ी

रत्नावली कौशल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई उज्ज्वला योजना ने करोड़ों महिलाओं को धुएं से राहत दिलाई। अब राज्य सरकार ‘वन नेशन, वन गैस ग्रिड’ के तहत पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा देकर इस बदलाव को और आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि पीएनजी, एलपीजी सिलेंडर की तुलना में सस्ती, सुरक्षित और 24 घंटे उपलब्ध रहने वाली सुविधा है।

महिलाओं और SC-ST परिवारों को होगा सीधा लाभ

उन्होंने कहा कि इस नीति से शहरी गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ-साथ अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग की महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। सिलेंडर बुकिंग, ढुलाई और खत्म होने की चिंता से मुक्ति मिलेगी, वहीं रसोई अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी।

रोजगार के भी खुलेंगे नए अवसर

रत्नावली कौशल ने बताया कि गैस पाइपलाइन के विस्तार से गैस फिटिंग, मेंटेनेंस और मीटर रीडिंग जैसे कार्यों में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। छोटे व्यवसाय, होटल, डेयरी और स्व-सहायता समूहों को भी लागत में कमी का लाभ मिलेगा।

सरकार के फैसलों की सराहना

उन्होंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताते हुए कहा कि कैबिनेट निर्णयों की जानकारी पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन सरकार” लगातार महिला हितैषी फैसले ले रही है, जिससे ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का लक्ष्य मजबूत होगा।

अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा इस योजना को बूथ स्तर तक पहुंचाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!