भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा दी बधाई

0
IMG-20260306-WA0504

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने  हिमंता बिस्वा सरमा को असम भाजपा एवं एनडीए विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। श्री देव ने अपने संदेश में कहा कि श्री सरमा का पुनः नेतृत्व के रूप में चयन न केवल असम, बल्कि संपूर्ण पूर्वोत्तर भारत में विकास और सुशासन की जीत है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने विश्वास व्यक्त किया कि हिमंता बिस्वा सरमा के ऊर्जावान और कुशल मार्गदर्शन में असम ‘डबल इंजन’ की सरकार के साथ प्रगति के नए सोपान तय करेगा। श्री सरमा का राजनीतिक अनुभव और उनकी कार्यक्षमता असम को निरंतर समृद्ध बनाने में सहायक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को वे असम की पावन धरा पर और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उनके नेतृत्व में असम की संस्कृति, विरासत और विकास को एक नई ऊँचाई मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!