सुशासन तिहार बना भरोसे और राहत का माध्यम

0
IMG-20260515-WA1201

ई-केवाईसी के लिए भटक रही भावना को शिविर में मिला तत्काल समाधान

रायपुर । प्रदेश सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार अब लोगों के लिए राहत और विश्वास का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। मुंगेली जिले में आयोजित समाधान शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिक पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर रहे हैं। शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजनों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका लोरमी की निवासी भावना देवांगन को भी सुशासन तिहार शिविर में तत्काल राहत मिली। लंबे समय से ई-केवाईसी की समस्या से परेशान भावना देवांगन विभिन्न कार्यालयों और सेवा केंद्रों के चक्कर लगा रही थीं, लेकिन उनका कार्य समय पर नहीं हो पा रहा था। इसके कारण उन्हें शासन की कई योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कई प्रयासों के बावजूद समाधान नहीं मिलने से वे निराश हो चुकी थीं। इसी दौरान उन्हें क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार शिविर की जानकारी मिली। शिविर में पहुंचने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और तत्काल ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कराई। कुछ ही समय में उनका कार्य पूरा हो गया, जिससे भावना बेहद खुश नजर आईं। भावना ने कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी पहल साबित हो रहा है। यहां लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है और शासन की योजनाओं की जानकारी भी सरल तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी पूर्ण होने के साथ ही उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मिली, जिससे भविष्य में उन्हें लाभ लेने में आसानी होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव तक प्रशासन को पहुंचाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने शिविर में अधिकारियों की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यप्रणाली की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!