सुशासन तिहार में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान तेज

0
IMG-20260521-WA1300

महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिलाई बाल विवाह निषेध की शपथ, हेल्पलाइन सेवाओं की दी जानकारी

रायपुर । राज्य शासन के सुशासन तिहार अभियान के तहत बीजापुर जिला में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। शिविर में नगरवासियों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है।

NTPC World Environment Day

“बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत आयोजित हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों एवं नगरवासियों ने भाग लिया। अभियान के माध्यम से बाल विवाह उन्मूलन के लिए सामूहिक सहभागिता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत भैरमगढ़ के पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तहसीलदार, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बीजापुर के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!