किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने पर जोर
भाजपा किसान मोर्चा की संगठनात्मक एवं परिचयात्मक बैठक सम्पन्न
हर बूथ में 10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की संगठनात्मक एवं परिचयात्मक बैठक अटल परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय मुंगेली में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्ययोजना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और किसानों से निरंतर संवाद पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए किसान हितों के लिए लगातार कार्य करने का आह्वान किया।
हर बूथ में 10 किसान मितान बनाने पर जोर
संभाग प्रभारी लाल संतोष सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों का स्वागत किया। उन्होंने आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रत्येक बूथ में 10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य तय करने पर जोर दिया।
किसान मोर्चा को बताया संगठन की रीढ़
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी की उपस्थिति में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रितेश यादव ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया तथा पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में किसान मोर्चा को संगठन की “रीढ़ की हड्डी” बताते हुए कहा कि किसानों के बीच भाजपा की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने में किसान मोर्चा की अहम भूमिका है।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विश्वनाथ साहू एवं शंकर सिंह ठाकुर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय ने किया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश पाठक, वीरेन्द्र गुप्ता, रिजवान हक, शिवप्रताप सिंह, कोटू दादावानी, महेन्द्र खत्री, अशोक साहू, संदीप साहू, रामवतार राजपूत, ओंकार खत्री, पुरुषोत्तम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा किसान मोर्चा जिला आईटी सेल प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत द्वारा दी गई।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
