जनजातीय ग्राम पचोटिया में चला जागरूकता अभियान

0
IMG_20260525_115640_374

मुंगेली। “सबसे दूर, सबसे पहले” की सोच को साकार करते हुए जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान अंतर्गत जनजातीय ग्राम पचोटिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं ग्रामीणों को शराब, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से जागरूक कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में डॉ मनीष बंजारा ने बताया कि ग्रामीणों को नशा केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि परिवार की खुशियों, आर्थिक स्थिति और सामाजिक सम्मान को भी प्रभावित करता है। आगे कहा कि “नशा समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि अनेक नई समस्याओं की शुरुआत है। यदि युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, रोजगार और समाजसेवा में लगाएं, तो वे समाज के प्रेरणास्रोत बन सकते हैं।”
उन्होंने कहा कि नशामुक्त जीवन से स्वास्थ्य बेहतर रहता है, परिवार में सुख-शांति बढ़ती है, आर्थिक बचत होती है तथा समाज में सकारात्मक पहचान बनती है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं ने नशे से दूर रहने और गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य परामर्श, सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं स्वच्छ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने दूरस्थ क्षेत्र में पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाने हेतु स्वास्थ्य विभाग की सराहना की।
इस अवसर पर सुपरवाइजर रजनी जॉन एवं खुशबू कौशिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!