मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की प्रवेश प्रक्रिया स्थगित

0
image_search_1779880878578

कक्षा 6वीं में वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित प्रवेश फिलहाल टला

रायपुर । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्रस्तावित प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में नवा रायपुर से समस्त जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है।

जारी निर्देश के अनुसार, पूर्व में 14 मई 2026 को योजना अंतर्गत प्रवेश परीक्षा आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए थे तथा सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए थे।

विभाग द्वारा बताया गया है कि योजना अंतर्गत संस्थाओं के इम्पैनलमेंट तथा कक्षा 6वीं में प्रवेश की प्रक्रिया में वर्तमान में विलंब हो रहा है। इसी कारण शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए योजना अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उत्कृष्ट निजी आवासीय विद्यालयों में अध्ययन का अवसर प्रदान किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!