भाजयुमो रायपुर शहर जिला ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ स्लोगन के साथ आज़ाद चौक में किया वृहद वृक्षारोपण
- विधायक सुनील सोनी, भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम
- सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान का लिया संकल्प
रायपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रायपुर शहर जिला द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल की गई। संगठन द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” स्लोगन के तहत राजधानी के ऐतिहासिक आज़ाद चौक में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। सूर्यवंशी ने बताया इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रकृति की रक्षा के साथ-साथ मातृशक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करना है।
इस विशेष अवसर पर रायपुर दक्षिण विधानसभा के माननीय विधायक सुनील सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने स्वयं अपने हाथों से पौधे रोपे और समाज को पर्यावरण स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान न केवल धरती को हरा-भरा बनाने का एक प्रयास है, बल्कि यह हर नागरिक को अपनी माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पर्यावरण से जुड़ने का एक भावनात्मक माध्यम भी प्रदान करता है।
इस गरिमामयी आयोजन में भाजयुमो के प्रदेशमंत्री विशाल पांडेय, भाजयुमो प्रदेश कन्याशक्ति अनु ठेठवार, रायपुर शहर जिलाध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, जिला महामंत्री राज गायकवाड़ और शंकर साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए। इसके साथ ही भाजयुमो के समस्त जिला पदाधिकारी, समस्त मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री और सैकड़ों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस अभियान को सफल बनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

