NTPC World Environment Day

एयरपोर्ट में संविदा पदों के लिए चयन सूची जारी

0
image_search_1780708119175

बिलासपुर । बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट में संविदा पदों पर भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए 05 जून 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के बाद चयनित एवं प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।

एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि मुख्य सुरक्षा अधिकारी के संविदा पद के लिए आशीष ताम्रकार का चयन किया गया है, जबकि श्रीकांत मनहर को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

इसी प्रकार असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के संविदा पद के लिए प्रशांत कुमार का चयन किया गया है। वहीं संजीव कुमार सोनी को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया है।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार आगामी प्रक्रिया की जानकारी पृथक रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई है तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!