समय पर उर्वरक, मजबूत खेती: किसान बिझवार सिंह पटेल ने सराही शासन की व्यवस्था
शासन की किसान हितैषी नीतियों से किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक
सुव्यवस्थित वितरण व्यवस्था से खेती-किसानी हुई आसान -किसान बिझवार सिंह पटेल
रायपुर । शासन की किसान हितैषी नीतियों और मजबूत वितरण प्रणाली के परिणामस्वरूप किसानों को सहकारी समितियों और केंद्रों से डीएपी, यूरिया और एनपीके जैसे उर्वरक सुगमता और समय पर प्राप्त हो रहे हैं। कृषि कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। किसानों को सस्ती दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा भारी सब्सिडी प्रदान की जाती है। उर्वरकों की समय पर उपलब्धता से किसानों की बुवाई समय पर हो रही है और कृषि कार्य में भारी सहूलियत मिल रही है। राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियों और कृषि विभाग की सतत निगरानी के चलते खरीफ सीजन में किसानों को आवश्यक उर्वरकों की समयबद्ध एवं सुगम उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है, जिससे किसानों की खेती संबंधी तैयारियों को गति मिली है और कृषि कार्य अधिक सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं।
बिना परेशानी आवश्यक उर्वरक समय पर हुआ प्राप्त मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बागनारा निवासी किसान बिझवार सिंह पटेल ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि उन्हें आदिमजाति सेवा सहकारी समिति आड़ेझर के समिति केंद्र से बिना किसी परेशानी के आवश्यक उर्वरक समय पर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि समिति पहुंचने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सहजता से खाद उपलब्ध कराया गया, जिससे खरीफ फसल की तैयारियां समय पर पूरी हो रही हैं।
पारदर्शी वितरण से अनावश्यक परेशानी नहीं, समय और श्रम की हो रही बचत करीब छह एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले श्री पटेल ने बताया कि उन्हें समिति से उनकी आवश्यकता के अनुरूप चार बोरी यूरिया, दो बोरी पोटाश तथा अन्य आवश्यक उर्वरक प्राप्त हुए हैं। समय पर खाद मिलने से फसल प्रबंधन में सुविधा होगी और उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है तथा पारदर्शी वितरण प्रणाली के कारण समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई व्यवस्थाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि गतिविधियां मजबूत हुई हैं और किसानों का भरोसा भी बढ़ा है। समय पर उपलब्ध कृषि आदानों से खेती की लागत और प्रबंधन दोनों में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।
शासन की योजनाओं से मिला आर्थिक संबल बिझवार सिंह पटेल ने बताया कि खेती से होने वाली आय ने उनके परिवार को आर्थिक मजबूती प्रदान की है। इसी आय के माध्यम से उन्होंने अपनी बड़ी पुत्री का विवाह संपन्न कराया। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे बच्चों की शिक्षा तथा कृषि कार्यों में करते हैं। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाएं और समय पर उपलब्ध कराए जा रहे कृषि संसाधन किसानों की आजीविका को सुदृढ़ बना रहे हैं। इससे न केवल आर्थिक संबल मिल रहा है, बल्कि किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
किसान बेहतर उत्पादन के लक्ष्य के साथ उत्साहपूर्वक कर रहे खेती श्री पटेल ने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधनों की उपलब्धता से किसान बेहतर उत्पादन के लक्ष्य के साथ उत्साहपूर्वक खेती कर रहे हैं। शासन की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

