❤️ हृदय रोग एवं सर्जरी परामर्श शिविर 14 नवंबर को — यशोदा हॉस्पिटल, मुंगेली में विशेषज्ञ डॉक्टर की उपस्थिति ।

0
499b047991794abfb06efbd3682cc80c.jpg

मुंगेली। श्री वेंकटेश सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. प्रतीक पांडेय आगामी 14 नवंबर 2025 को मुंगेली के यशोदा हॉस्पिटल में हृदय रोग एवं सर्जरी परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे। यह परामर्श शिविर प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को आयोजित किया जाता है। डॉ. प्रतीक पांडेय (DrNB CTVS, FIPCS) पूर्व में नारायणा हृदयालय, कोलकाता एवं मणिपाल हॉस्पिटल, कोलकाता के कंसल्टेंट रह चुके हैं। वर्तमान में वे रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं।

⏰ समय: दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक
📅 तिथि: 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार)
🏥 स्थान: यशोदा हॉस्पिटल, मुंगेली (बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने, बिलासपुर रोड, दादू पारा, मुंगेली)
📞 संपर्क: 9752706256

💠 परामर्श सुविधाएँ उपलब्ध —
बायपास सर्जरी
वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी / वाल्व रिपेयर
हृदय में छेद की सर्जरी
बच्चों की समस्त हार्ट सर्जरी
मिनिमली इनवेसिव हार्ट सर्जरी
वैस्कुलर सर्जरी
ASD/VSD क्लोज़र सर्जरी

डॉ. पांडेय ने बताया कि इस परामर्श शिविर का उद्देश्य मुंगेली और आसपास के मरीजों को राजधानी रायपुर जैसी उच्चस्तरीय हृदय सर्जरी परामर्श सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, जिससे गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा परामर्श मिल सके।

🩺 श्री वेंकटेश सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रायपुर — A World Record Holder Hospital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!