अमरकंटक पंचकोशी नर्मदा परिक्रमा हुआ पूर्ण।
मां नर्मदा का पूजन-अर्चन पश्चात किया गया रामघाट पर भव्य भंडारा ,
नरसिंहपुर , करेली आदि जगहों से सैकड़ों भक्त पहुंच किए पंचकोसी परिक्रमा
संवाददाता – श्रवण उपाध्याय
अमरकंटक। मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में गुरुवार 06 नवंबर 2025 (अगहन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा , भरणी नक्षत्र) को पतित पावनी मां नर्मदा की पांच दिवसीय पंचकोशी नर्मदा परिक्रमा का हुआ था शुभारंभ ।
यह पंचकोसी परिक्रमा मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर और करेली क्षेत्र के साथ ही साथ अनेक ग्रामों के भक्त लोग पहुंच सैकड़ों भक्त , श्रद्धालुओं ने अनेक वर्षों से अमरकंटक पहुंच कर मां नर्मदा जी की विधिवत पूजन-अर्चन के बाद गाजे-बाजे के साथ भजन-कीर्तन और हर हर नर्मदे के जयकारों के साथ परिक्रमा यात्रा प्रारंभ करते आ रहे है ।

यह परिक्रमा में कई सैकड़ा महिला-पुरुष श्रद्धालु भाग लेते हैं , जो भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत होकर कई पीढ़ी से लोगों के परिवारजन आकर मां नर्मदा पंचकोसी यात्रा में शामिल होकर पूर्ण करते है ।
आज अंतिम दिवस मां नर्मदा जी पूजन और भोग लगाने के बाद सभी लोगों की मदद से विशाल भंडारा किया जाता है जिसमें कन्यापूजन बाद संत , ब्राह्मण , परिक्रमावासी , आदि सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करते है ।
पंचकोशी परिक्रमा का नेतृत्व व संचालन पंडित स्व.जगदीश प्रसाद शर्मा द्वारा अपने जीवन काल तक करते आए , अब उनके न रहने पर यह बागडोर उनके सुपुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में आगे गतिमान हो रहा है । उनके अन्य सहयोगी दिनेश अग्रवाल , अरविंद तिवारी , विनोद महाराज , राजकुमार शर्मा , प्रकाश पटेल , पप्पू पटेल , प्रकाश पटरिया , मुकेश वर्मा , धन्नू मेहरा , रम्मू कौरव , दिनेश शर्मा , झम्मू कुशवाहा , विजय अग्रवाल , संजय अग्रवाल राजू कौरव , दिनेश कहार, सचिन अग्रवाल , राज शर्मा , राजेंद्र शर्मा , शैलेन्द्र शर्मा , अनूप सोनी , प्रभा पटेल , विमला पटेल , आदित्य पटेल समस्त पंचकोसी परिक्रमा वासी जिला नरसिंहपुर क्षेत्र से पधार कर मैया की परिक्रमा पूर्ण की गई ।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




