NTPC World Environment Day

मुंगेली में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का भव्य पदार्पण, श्रद्धालुओं ने किया जोरदार स्वागत

0
IMG_20260612_073837_052

यादव समाज के नेतृत्व में निकली भक्ति यात्रा, नगरभर में गूंजे जय श्रीकृष्ण के जयकारे

मुंगेली। प्रस्तावित श्रीकृष्ण चौक की स्थापना के तहत भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का गुरुवार को मुंगेली नगर में भव्य पदार्पण हुआ। इस अवसर पर यादव समाज सहित विभिन्न समाजों के श्रद्धालुओं और भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत करते हुए उनके श्रीचरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के नगर आगमन को लेकर यादव समाज जिला मुंगेली के सदस्य बड़ी संख्या में नेहरू चौक, नया बस स्टैंड मुंगेली में एकत्रित हुए। यहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुन्नूलाल मोहले विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ श्रीराम सीरिया यादव, प्रकाश यादव (तहसीलदार), रामशरण यादव, नरेश यादव, रामकुमार यादव, श्रीमती उर्मिला यादव, महेश यादव, रमेश यादव, संजय यादव, धनीराम यादव, सूरज यादव, संतोष कुमार यादव, अशोक यादव, संजू यादव एवं विजय यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के सदस्य उपस्थित रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों में जयप्रकाश मिश्रा, राकेश साहू, सौरभ बाजपेई, शिवकुमार बंजारा, वैभव ताम्रकार एवं स्वतंत्र मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

नगर में प्रवेश के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं पूजन किया गया। हरि गुड्डू यादव एवं जलेश्वर यादव के परिवार की महिलाओं सहित अन्य भक्तों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान का स्वागत किया।

इसी क्रम में महाराणा प्रताप चौक पहुंचने पर ठाकुर समाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का विशेष पूजन-अर्चन एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान लोकनाथ सिंह, होरी सिंह, लखन सिंह, पद्मराज सिंह, उमाकांत सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप सिंह, धनराज सिंह, चित्रकांत सिंह, मानस सिंह बैस, राधाचरण सिंह एवं सत्तू सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

इसके बाद श्रद्धालुओं का विशाल कारवां पदयात्रा के रूप में नगर के विभिन्न मार्गों से होकर आगे बढ़ा। विधायक पुन्नूलाल मोहले भी श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा करते हुए पड़ाव चौक तक पहुंचे। वहीं पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत यह यात्रा अंततः यादव सामुदायिक भवन, पेंडाराकापा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। पूरे मार्ग में “भगवान श्रीकृष्ण की जय”, “गोवर्धन गिरधारी की जय”, “बांके बिहारी की जय” तथा “जय यादव, जय माधव” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। यादव समाज के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया तथा विधायक पुन्नूलाल मोहले को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर संतोष यादव, सुशील यादव, घनश्याम यादव, सतीश यादव, फूलचंद यादव, शैलेंद्र यादव, अमर यादव, सुखनंदन यादव, मनोहर यादव, रितेश यादव, रामजी यादव, महेंद्र यादव, बोधी यादव, यशपाल यादव, नरेंद्र यादव, राजू यादव, जल्ला यादव, धनराज यादव, रामेश्वर यादव, दुलार यादव, दिलीप यादव, गोरे यादव, महेश यादव सहित यादव समाज जिला मुंगेली के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!