किसानों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 जून को कलेक्ट्रेट घेराव

0
IMG-20260613-WA0684(1)

मुंगेली । किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों को पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध कराने, कृषि ऋण सीमा बढ़ाने, बिजली दरों में राहत देने तथा लंबित भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी 16 जून 2026 को मुंगेली में विशाल कलेक्ट्रेट घेराव एवं हल्ला बोल आंदोलन आयोजित करेगी। यह आंदोलन जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के नेतृत्व में संपन्न होगा, जिसमें जिलेभर से किसानों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी रहने की उम्मीद है।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं बजरंग ट्रैक्टर्स मुंगेली के संचालक अशोक चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश का किसान आज खाद, बीज, सिंचाई, बिजली और कृषि ऋण जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। खेती-किसानी के महत्वपूर्ण समय में किसानों को आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और अब किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए सड़क पर उतरने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। कृषि से जुड़ी अनेक योजनाओं का लाभ भी किसानों को समय पर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी मांगों को लेकर प्रशासन एवं सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।

NTPC World Environment Day

जारी पोस्टर के अनुसार 16 जून 2026, मंगलवार को सुबह 11 बजे जिलेभर के किसान एवं कांग्रेसजन देव प्रॉपर्टी डीलिंग, मुंगेली में एकत्रित होंगे, जहां से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। आंदोलन के दौरान किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कांग्रेस ने किसानों के हित में 10 प्रमुख मांगें रखी हैं, जिनमें प्रति एकड़ खाद कटौती के आदेश को वापस लेना, किसानों को एकमुश्त खाद उपलब्ध कराना, पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराना, कृषि बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेना, खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाना, केसीसी ऋण सीमा को 40 हजार रुपये प्रति एकड़ तक बढ़ाना, धान उपज की शेष राशि का भुगतान तथा लंबित अनुदानों का त्वरित वितरण प्रमुख हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के सभी किसानों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवं पार्टी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि किसानों की समस्याओं के समाधान तक उनका संघर्ष जारी रहेगा और किसानों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!