NTPC World Environment Day

मिथिलांगन कल्याण समिति ने प्रवीण झा का किया सम्मान।

0
IMG-20260614-WA0653


बिलासपुर । पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष बनने पर समाज सेवी प्रवीण झा और मंच के पुन; सचिव बनने पर सुधीर झा का   मिथिलांगन कल्याण समिति की ओर से सम्मान किया गया। रामा वर्ल्ड स्थित प्रवीण झा के आवास पर हुए कार्यक्रम का  शुभारंभ समिति के सचिव ललित मिश्रा ने वेलकम स्पीच से किया। उन्होंने प्रवीण झा के द्वारा बिलासपुर में रह रहे विभिन्न समाज के लोगों के लिए किए गए कार्यों को याद किया । उनके द्वारा हर वर्ष वृद्धजनों को अयोध्या धाम की  यात्रा कराने के पुण्य कार्य के लिए समिति की ओर से  धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही शहर के व्यवस्थित यातयात के लिए शुरू किए गए  त्रिनेत्र कार्यक्रम की भी सराहना की गई। तपश्चात समिति अध्यक्ष नारायण ठाकुर समेत  कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर, अनमोल झा व अन्य ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रवीण झा ने मिथिलांगन कल्याण समिति और पाटलिपुत्र विकास मंच को मिलकर काम करने का विचार रखा। उन्होंने बिहारी  समाज को एकजुट होकर विकसित समाज बनाने  पर जोर दिया। उन्होंने समिति को हर संभव सहयोग करने की बात कही। सम्मान देने के क्रम में आनंद चौधरी, अंबुज झा, सुनील मिश्रा, विशाल झा, अविनाश झा, रोहित झा, प्रभात चौधरी, दिलीप चौधरी  व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!