प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन महोत्सव में बड़ी संख्या में शामिल हुए शहरी पथ विक्रेता

0
IMG-20260616-WA1105

व्यवसाय के विस्तार के लिए जमा किए ऋण के आवेदन

रायपुर । प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ एवं फुटकर विक्रेताओं को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने प्रदेशभर में प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत पथ विक्रेताओं, शहरी गरीबों एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तीकरण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभों से जोड़ा जा रहा है। जिला मुख्यालय कांकेर के पुराने कम्युनिटी हॉल में भी प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन महोत्सव मेले का आयोजन किया गया।

मेले में बड़ी संख्या में पथ एवं फुटकर विक्रेताओं ने अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए ऋण आवेदन जमा किए। विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा लगाए गए काउंटर्स में आवेदकों को ऋण प्रक्रिया, पात्रता और अन्य आवश्यक जानकारियां प्रदान की गईं। इस दौरान ऋण प्राप्त करने के इच्छुक हितग्राहियों से आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पैन कार्ड की छायाप्रति के साथ पासपोर्ट साइज फोटो जमा करने को कहा गया।

NTPC World Environment Day

16-23 जून तक लोक कल्याण मेलों का आयोजन

कांकेर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन मेरिया ने बताया कि न्यू कम्युनिटी हॉल में 16 जून को, नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में 19 जून को तथा पुराने कम्युनिटी हॉल में 23 जून को प्रातः साढ़े दस बजे से दोपहर दो बजे तक लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका ने निकाय क्षेत्र के सभी पथ और फुटकर विक्रेताओं से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ मेले में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ उठाएं और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए ऋण सुविधा प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!