ग्रामीण जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उत्तरा कुमार रात्रे को दी गई हार्दिक बधाई

0
IMG-20260701-WA1356

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

जोंधरा। जोंधरा निवासी एवं अपने सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के लिए क्षेत्र में पहचान रखने वाले उत्तराकुमार रात्रे को ग्रामीण जिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्रवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
उत्तराकुमार रात्रे इससे जनपद सदस्य प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।
ग्रामीण जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें शुभचिंतकों, समर्थकों एवं कांग्रेसजनों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपने नए दायित्व का भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!