मुंगेली नगर पालिका में अमितेश ‘विज्जू’ आर्य बने एल्डरमैन

0
Screenshot_20260702_165030

पूर्व पार्षद और भाजपा युवा नेता को मिली नई जिम्मेदारी, समर्थकों में उत्साह

मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद मुंगेली के लिए एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्ति संबंधी आदेश गुरुवार को जारी कर दिया गया। जारी सूची में नगर की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े पांच प्रमुख नामों को एल्डरमैन के रूप में मनोनीत किया गया है। इनमें पूर्व पार्षद एवं भाजपा के युवा नेता अमितेश ‘विज्जू’ आर्य का नाम विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका परिषद मुंगेली में डॉ. संजय वर्मा, लेखु साहू, अमितेश (विज्जू) आर्य, राजहंस तंबोली और खेमराज मोहले को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

NTPC World Environment Day

युवा नेतृत्व की मजबूत पहचान

अमितेश ‘विज्जू’ आर्य नगर के युवा वर्ग के बीच अपनी सक्रिय कार्यशैली, सहज जनसंपर्क और संगठनात्मक क्षमता के कारण लोकप्रिय माने जाते हैं। वे नगर पालिका परिषद के शंकर वार्ड से लगातार दो बार पार्षद रह चुके हैं। इसके अलावा वे भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभा चुके हैं।

संगठन और राजनीति में लंबे अनुभव के चलते उन्होंने एक कुशल रणनीतिकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्थानीय राजनीतिक हलकों में उनकी नियुक्ति को केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन की भावी रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

अन्य चार नाम भी महत्वपूर्ण

एल्डरमैन सूची में शामिल सरदार पटेल वार्ड के पूर्व पार्षद डॉ. संजय वर्मा, पूर्व एल्डरमैन लेखु साहू, भाजपा युवा नेता राजहंस तंबोली तथा खेमराज मोहले को भी मनोनीत किया गया है। इन नियुक्तियों को संगठन के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

अमितेश आर्य ने जताया आभार

एल्डरमैन नियुक्त किए जाने पर अमितेश ‘विज्जू’ आर्य ने छत्तीसगढ़ शासन, मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा—

“मुझ पर जो विश्वास जताया गया है, उसके लिए मैं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, संगठन और शासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। नगर के विकास, जनता की अपेक्षाओं और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी के साथ नगर पालिका परिषद में उठाऊंगा। मेरा प्रयास रहेगा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और मुंगेली के समग्र विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकूं। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं और नगरवासियों का है, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ और विश्वास बनाए रखा।”

विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

नगर पालिका परिषद में नए एल्डरमैनों की नियुक्ति के साथ अब विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अनुभवी और सक्रिय जनप्रतिनिधियों की यह टीम शहर के विकास, आधारभूत सुविधाओं और नागरिक समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभा सकती है।

मुंगेली की राजनीति में इस नियुक्ति को आगामी समय के लिए महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है, जहां युवा नेतृत्व और अनुभवी जनप्रतिनिधियों का संतुलन नगर विकास की दिशा तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!