खांडा पेट्रोल पंप के पास सीपत पुलिस की रेड, 16.2 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तारनशा अभियान के तहत कार्रवाई, शराब और एक्टिवा वाहन जब्त कर आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

0
IMG-20260704-WA1243

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

बिलासपुर। अवैध नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए सीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खांडा पेट्रोल पंप के पास मेन रोड पर रेड मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

NTPC World Environment Day

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 जुलाई 2026 को सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी रमेश बंजारे भारी मात्रा में देशी शराब बिक्री के उद्देश्य से एक्टिवा वाहन में लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल रणनीति बनाकर ग्राम खांडा पेट्रोल पंप के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान पुलिस ने एक एक्टिवा वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन में सवार दो व्यक्तियों के पास से बड़ी मात्रा में देशी प्लेन शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रमेश कुमार उर्फ रामेश्वर प्रसाद बंजारे (49 वर्ष) पिता अगम दास बंजारे तथा प्रमेंद्र डहरिया (29 वर्ष) पिता तेरस राम डहरिया, दोनों निवासी देवरी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 16.200 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 7,200 रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 10 BV 1695 को भी विधिवत जब्त किया गया।

सीपत पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। सीपत पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब बिक्री या नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाइयों से साफ है कि पुलिस अब अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!