मानिकचौड़ी धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, सभापति सरिता नरेन्द्र नायक रहीं मुख्य अतिथि।

0
IMG-20251117-WA1020.jpg

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

बिलासपुर । पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानिकचौड़ी में धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। मानिकचौरी सेवा सहकारी समिति में आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत मस्तुरी की सभापति (सहकारिता एवं उद्योग) श्रीमती सरिता नरेन्द्र नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं तथा उनके कर-कमलों से धान खरीदी का शुभारंभ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में धान खरीदी प्रभारी बलभद्र परिहार, समिति अध्यक्ष केदारनाथ साहू, भटचौरा सोसायटी अध्यक्ष हेमलाल जगत, भाजपा लोहर्सी मंडल उपाध्यक्ष नरेन्द्र नायक, लोहर्सी सेवा सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक रेशम लाल तिवारी, मानिकचौरी सरपंच रामायण साहू, रैलहा सरपंच अरविंद डहरिया, सुपरवाइजर ज्ञान प्रसाद करियारे, मणिशंकर श्रीवास सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। धान खरीदी केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखा गया और उन्होंने समय पर खरीदी शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!