पचपेड़ी पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई, 52 लीटर शराब जब्त

0
IMG-20260708-WA0820

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पचपेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल 52 लीटर महुआ एवं देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत 12,200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डेरहा राम टंडन के मार्गदर्शन में 6 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध महुआ एवं देशी शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर दबिश दी।

NTPC World Environment Day

कार्रवाई के दौरान गोविंद नेताम (26 वर्ष), निवासी लोहर्सी सबरिया डेरा के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 6,000 रुपये है, बरामद की गई।

दूसरे मामले में सागर सोनवानी (21 वर्ष), निवासी सारखोर, जिला बलौदाबाजार को ग्राम गोदाडीह के पास झाड़ियों में बिक्री के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई 40 पाव देशी शराब के साथ पकड़ा गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 8,000 रुपये बताई गई है।

तीसरी कार्रवाई में अजय गोंड (28 वर्ष), निवासी सवारियां डेरा, लोहर्सी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 3,000 रुपये है, जब्त की गई।

तीनों मामलों में थाना पचपेड़ी में अपराध क्रमांक 197/2026, 198/2026 एवं 199/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!