“महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बिलासपुर रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल का किया निरीक्षण”

0
Screenshot_20260714_154845

“विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया सम्मानित, पुस्तकालय में अमर चित्र कथा पुस्तक भेंट की तथा निर्माणाधीन शैक्षणिक सुविधाओं का लिया जायजा”

बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर 1 का विस्तृत एवं सूक्ष्म निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लेना और बच्चों को मिल रही शैक्षणिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करना था । निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने स्कूल के विभिन्न क्लासरूम, प्रयोगशालाओं और परिसर का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक विकास (Educational Development) पर विशेष जोर देते हुए स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने कहा कि बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके ।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने खेल, शिक्षा एवं विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं । इस दौरान उन्होने विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने और उन्हें भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति व महापुरुषों की कहानियों से जोड़ने के उद्देश्य से महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा विद्यालय के पुस्तकालय (Library) को 'अमर चित्र कथा' की पुस्तकें भेंट की गई ।

NTPC World Environment Day

महाप्रबंधक ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन आधुनिक प्रयोगशाला तथा नए स्कूल भवन का भी स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को शीघ्र ही बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान महाप्रबंधक द्वारा स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश भी दिया गया । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक  राकेश रंजन, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमती दर्शनीता अहलूवालिया, प्रधान मुख्य अभियंता  ए. के. पाण्डेय, प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता  आर. के. चौधरी, अपर मंडल रेल प्रबंधक  जे. सी. मीना सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!