एक फोन कॉल ने लौटाई किसान की उम्मीद

0
IMG-20260716-WA1285(1)

सीएम हेल्पलाइन 1076 से समय पर मिली खाद, मुख्यमंत्री की पहल से मजबूत हुआ किसान का भरोसा

रायपुर । एक संवेदनशील सरकार की पहचान केवल योजनाएं बनाने से नहीं, बल्कि जरूरत के समय आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने से होती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आज छत्तीसगढ़ में सुशासन, जवाबदेह प्रशासन और जनविश्वास का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। यह व्यवस्था लोगों को घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कराने और उसके समयबद्ध निराकरण की सुविधा प्रदान कर रही है। कबीरधाम जिले के ग्राम वीरेंद्रनगर निवासी किसान प्रहलाद साहू का अनुभव बताता है कि संवेदनशील शासन व्यवस्था किस प्रकार समय पर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रही है।

खरीफ सीजन में  प्रहलाद साहू को खेती के लिए खाद की जरूरत थी। उन्होंने खाद वितरण केंद्र में सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए थे और बायोमेट्रिक सत्यापन भी करा लिया था। इसके बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा था। समय पर खाद नहीं मिलने से उन्हें अपनी खेती की चिंता होने लगी। इसी दौरान उन्हें सीएम हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने टोल-फ्री नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद उन्हें शिकायत क्रमांक मिला और संबंधित विभाग ने मामले पर कार्रवाई शुरू की। लगभग एक सप्ताह के भीतर उनकी शिकायत का समाधान हो गया और उन्हें आवश्यक खाद युरिया, डीएपी, पोटाश और सुपर फास्फेट उपलब्ध करा दिया गया।

NTPC World Environment Day

प्रहलाद साहू कहते हैं कि मैं बहुत परेशान था। समझ नहीं आ रहा था कि किससे मदद मांगू। जब मैंने 1076 पर फोन किया तो मेरी बात ध्यान से सुनी गई। कुछ ही दिनों में मुझे खाद मिल गई। इससे मुझे विश्वास हुआ कि सरकार आम लोगों की समस्याएं सुन रही है और उनका समाधान भी कर रही है। वे बताते हैं कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब घर बैठे शिकायत दर्ज कर समाधान मिल जाता है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1076 लोगों की समस्याओं के समाधान का आसान और भरोसेमंद माध्यम बन गई है।  प्रहलाद साहू ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू की गई यह व्यवस्था बहुत उपयोगी है। इससे लोगों का शासन पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!