भाजपा युवा मोर्चा संगठन में नई जिम्मेदारियां घोषित प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता को मुंगेली जिले का प्रभारी बनाया गया
रायपुर/मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी एवं जिला प्रभारी-सहप्रभारी की नई सूची जारी कर दी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी सूची के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता को मुंगेली जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश संगठन ने विश्वास जताया है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद गौरी गुप्ता संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जिले में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौरी गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ मुंगेली जिले में युवा मोर्चा को मिलेगा तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों को नई गति मिलेगी।
भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की रणनीति का हिस्सा है।




The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

