सोशल मीडिया टिप्पणी पर विवाद: सर्व सनातनी हिन्दू समाज ने पार्षद विनय चोपड़ा के खिलाफ एफआईआर की मांग की
धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; गृहमंत्री और एसएसपी को भी भेजी प्रतिलिपि
मुंगेली। नगर पालिका के गांधी वार्ड के पार्षद विनय चोपड़ा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर किए गए एक कथित पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सर्व सनातनी हिन्दू समाज, मुंगेली ने आरोप लगाया है कि पोस्ट में मां सीता और प्रभु श्रीराम के संबंध में अमर्यादित एवं आपत्तिजनक राजनीतिक टिप्पणी की गई, जिससे सनातन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
संगठन के पदाधिकारियों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर पार्षद के विरुद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा तथा मुंगेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को भी भेजी गई है।

धार्मिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका जताई
सर्व सनातनी हिन्दू समाज का कहना है कि वर्तमान समय में सामाजिक और धार्मिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। संगठन के अनुसार सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर इस प्रकार की टिप्पणियां समाज में तनाव का वातावरण पैदा कर सकती हैं। संगठन ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
ज्ञापन सौंपने के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संगठन के प्रतिनिधियों को मामले में प्राप्त शिकायत के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी, गिरीश शुक्ला, संदीप ताम्रकार, सौरभ बाजपेयी, यश गुप्ता, यशवंत सिंह, पार्षद रौशन सोनी, महावीर सिंह, सत्येंद्र सिंह परिहार, दीपक कुमार सोनकर, वासुदेव देवांगन, राजेश्वर सिंह टंडन, वैभव ताम्रकार, बजरंग अखाड़ा के श्रीकांत सोनी, मनीष वैष्णव, घनश्याम यादव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अतुल साहू, जीवन पटेल, सुनील सोनी, प्रवीण कुमार सोनी, प्रिंस देवांगन सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

