‘छू लो आसमान’ बालूद ने रचा सफलता का नया इतिहास

0
IMG-20260719-WA0756

नीट-2026 में 9 विद्यार्थियों ने हासिल किए 350 से अधिक अंक, शासकीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की राह हुई आसान

रायपुर । दंतेवाड़ा के बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ (बालक आवासीय नीट कोचिंग सेंटर) के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है। इस संस्था के लगभग 9 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन सरकारी मेडिकल कॉलेजों (MBBS) में प्रवेश लेने का अवसर प्राप्त हुआ है।

NTPC World Environment Day

एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश की राह हुआ आसान दंतेवाड़ा जिले के आवासीय कोचिंग संस्थान ‘छू लो आसमान’ बालूद ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 में शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान के 9 विद्यार्थियों ने 350 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इन विद्यार्थियों के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश की राह अब आसान हो गई है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान में उपलब्ध अनुशासित एवं लक्ष्य आधारित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। इस सफलता से विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे दंतेवाड़ा जिले में खुशी का माहौल है।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को दी बधाई इस शानदार सफलता के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक ‘छू लो आसमान’ बालूद पहुंचे। उन्होंने सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्थान प्रबंधन को बधाई दी। अधिकारियों ने संस्थान के नोडल अधिकारी, अधीक्षक और शिक्षकों का गुलदस्ता, डायरी और पेन भेंट कर सम्मान किया।

मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने प्रोत्साहित करें अधिकारियों ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी सफलता के बारे में जानकारी ली और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर सफलता का उत्सव मनाया गया।

मेहनत, मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बना सफलता का आधार अधिकारियों ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। संस्थान में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण, नियमित अध्ययन और लक्ष्य आधारित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।

सपनों को पूरा करने के लिए नई दिशा और मजबूत मंच मिला ‘छू लो आसमान’ जैसे संस्थानों के माध्यम से दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अवसर मिल रहे हैं। इससे जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए नई दिशा और मजबूत मंच मिल रहा है।

दंतेवाड़ा के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा नीट-2026 में ‘छू लो आसमान’ बालूद के 9 विद्यार्थियों की सफलता ने यह साबित किया है कि उचित मार्गदर्शन, बेहतर अवसर और दृढ़ संकल्प के साथ दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

दंतेवाड़ा जिले के विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणा का स्रोत यह उपलब्धि दंतेवाड़ा जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। संस्थान के शिक्षकों और प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में ‘छू लो आसमान’ से और अधिक विद्यार्थी चिकित्सा सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!