स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र बन रहे बच्चों की पहली पसंद, शिक्षा और पोषण दोनों को मिल रही मजबूती

0
IMG-20260720-WA0815

रायपुर । सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत आधारशिला बन रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इन केंद्रों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा, पौष्टिक आहार और सुरक्षित वातावरण एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए आकर्षक और शिक्षाप्रद माहौल तैयार किया गया है। दीवारों पर बनाए गए शैक्षणिक चित्र, बाला प्रोजेक्ट, रनिंग ब्लैक बोर्ड, वेलकम चार्ट और अन्य शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चे खेल-खेल में सीख रहे हैं। इससे बच्चों की सीखने में रुचि बढ़ी है और आंगनबाड़ी केंद्रों में उनकी नियमित उपस्थिति भी लगातार बढ़ रही है।

प्रदेश के इन केंद्रों में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। पोहा, खिचड़ी, हलवा, खीर, पूड़ी, भजिया सहित विभिन्न पौष्टिक व्यंजन बच्चों को दिए जा रहे हैं, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास को आवश्यक पोषण मिल रहा है।

NTPC World Environment Day

गंभीर कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के लिए अतिरिक्त पोषण आहार की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, वजन और लंबाई की निगरानी तथा पोषण संबंधी परामर्श के माध्यम से बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य पर निरंतर नजर रखी जा रही है।

स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्रों की बेहतर सुविधाओं से अभिभावकों का विश्वास भी बढ़ा है। यही कारण है कि अधिक से अधिक परिवार अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेज रहे हैं। राज्य सरकार की यह पहल प्रारंभिक बाल शिक्षा को मजबूत करने, कुपोषण कम करने और बच्चों के समग्र विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!