कैबिनेट फैसलों की जानकारी उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकारों को दी

0
IMG-20260722-WA0664

मंत्रालय में कैबिनेट बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में लिए गए निर्णयों की दी जानकारी

रायपुर/बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित, उर्वरकों की उपलब्धता, अग्निवीरों के पुनर्वास तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों पर अहम निर्णय लिए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सरकार किसानों को खरीफ और रबी सीजन में उर्वरकों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्री-मंडलीय उप समिति का गठन करेगी। इसके साथ ही राज्य की तृतीय श्रेणी की सीधी भर्तियों में अग्निवीर सैनिकों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने का भी निर्णय लिया गया है।

NTPC World Environment Day

उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए सभी निर्णयों का उद्देश्य प्रदेश के किसानों, युवाओं और आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सुशासन एवं जनकल्याण को और अधिक प्रभावी बनाना है।

पत्रकार वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के विभिन्न निर्णयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए पत्रकारों के सवालों के भी जवाब दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और कैबिनेट के फैसलों का लाभ प्रदेश के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!