एक कॉल पर मिला समाधान, पीएम आवास की दूसरी किस्त खाते में पहुंची

0
Screenshot_20260722_175226

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी दूरस्थ अंचल के ग्रामीणों की बड़ी उम्मीद

चिकपाल के मेश्राम धारावत की शिकायत पर हुई त्वरित कार्रवाई

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी दिशा में शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन 1076 अब प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों के लिए भी अपनी समस्याओं का समाधान पाने का भरोसेमंद माध्यम बन रही है। सुकमा जिले के ग्राम चिकपाल निवासी  मेश्राम धारावत के लिए सीएम हेल्पलाइन 1076 ऐसी ही उम्मीद लेकर आई।  धारावत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही हैं। उनके आवास की दूसरी किस्त का भुगतान लंबित था। भुगतान में देरी होने पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

NTPC World Environment Day

शिकायत दर्ज होते ही शुरू हुई कार्रवाई शिकायत मिलते ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि श्री धारावत का आवास निर्धारित स्तर तक पूरा हो चुका है और वे दूसरी किस्त के लिए पात्र हैं। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दूसरी किस्त के भुगतान के लिए एफटीओ जनरेट किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की दूसरी किस्त की राशि सीधे मेश्राम धारावत के बैंक खाते में अंतरित कर दी गई। संबंधित अधिकारी ने हितग्राही को इसकी जानकारी दी। राशि प्राप्त होने के बाद श्री धारावत की शिकायत का निराकरण कर दिया गया।

दूरस्थ गांव तक पहुंचा सुशासन का भरोसा श्री मेश्राम धारावत की कहानी बताती है कि सीएम हेल्पलाइन 1076 अब केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं रह गई है, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध और पारदर्शी समाधान का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। अब प्रदेश के दूरस्थ और अंतिम छोर पर बसे नागरिक भी केवल एक फोन कॉल के माध्यम से अपनी समस्या शासन तक पहुंचा सकते हैं। शिकायत पर संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है और समाधान के बाद शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी भी दी जाती है। सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से मेश्राम धारावत को मिली राहत यह साबित करती है कि सुशासन अब केवल राजधानी और बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि दूरस्थ गांवों तक पहुंचकर आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!