MLALADS सॉफ्टवेयर पर कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आयोजित

0
IMG-20260724-WA1126

संचालक  तीर्थ राज अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, समयबद्ध कार्य निष्पादन के दिए निर्देश

रायपुर । आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, नवा रायपुर में आज संचालक  तीर्थ राज अग्रवाल की अध्यक्षता में MLALADS सॉफ्टवेयर पर कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचालनालय के विभिन्न संभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेते हुए विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों तथा ऑनलाइन प्रणालियों के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा से हुई। इस दौरान लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सभी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

NTPC World Environment Day

राज्यीय आय संभाग की समीक्षा के दौरान वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (ASI), औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) तथा नगरीय एवं ग्रामीण स्थानीय निकायों के वार्षिक बजट संकलन की प्रगति का आकलन किया गया। संचालक श्री अग्रवाल ने निर्धारित समय-सीमा में डेटा संकलन एवं ऑनलाइन प्रविष्टि पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जीवनांक संभाग की समीक्षा में जन्म एवं मृत्यु पंजीयन से संबंधित शुल्क, लंबित शुल्क की स्थिति तथा छत्तीसगढ़ राज्य जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना (MLALAD) एवं संसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति, लंबित एवं अप्रारंभ कार्यों, ऑडिट संबंधी विषयों तथा ऑनलाइन पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रकाशन संभाग की समीक्षा के दौरान जिला सांख्यिकी पुस्तिका एवं जनपदीय सामाजिक-आर्थिक सांख्यिकी विवरणिका के लिए विभिन्न विभागों से प्राप्त आंकड़ों के संकलन, डेटा प्रविष्टि एवं प्रकाशन कार्य की प्रगति का अवलोकन किया गया। समयबद्ध रूप से प्रकाशन कार्य पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में सूचना का अधिकार (RTI) से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गई। सामान्य प्रशासन विभाग के आरटीआई स्व-पंजीयन पोर्टल पर जनसूचना अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी की अद्यतन जानकारी दर्ज करने तथा अधिकारियों के स्थानांतरण की स्थिति में समय पर कार्यभार हस्तांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन संभाग की समीक्षा के दौरान महालेखाकार की ऑडिट कंडिकाओं की स्थिति, “एक योजना–एक बैंक खाता” व्यवस्था, विधायक निधि के व्यय, वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (ACR), e-Office संचालन तथा eHRMS के माध्यम से अवकाश प्रबंधन की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी विभागीय कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में संचालक  तीर्थ राज अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ऑनलाइन प्रणालियों के अधिकतम उपयोग तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर नियमित प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!