‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में युवाशक्ति, नवाचार और राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंजा : तोखन साहू

0
Screenshot_20260726_205552

तखतपुर के परसदा में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

बिलासपुर । भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने रविवार को तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसदा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का श्रवण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ आज केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाला एक प्रभावशाली जनसंवाद बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों, नवाचारों और प्रेरणादायी प्रयासों को सामने लाकर समाज में सकारात्मक सोच और कर्तव्यबोध का संचार करते हैं।

उन्होंने कहा कि 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने युवाओं की उपलब्धियों, नवाचार एवं तकनीकी क्षमता, खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन तथा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।

NTPC World Environment Day

तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार प्रत्येक नागरिक को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा, नवाचार, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम इसी जनजागरण का माध्यम बन गया है।

उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करें तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और विकास के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!