मुंगेली नगर पालिका में कमीशन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, रेस्ट हाउस की बैठक पर टिकीं निगाहें

0

सूत्रों के हवाले से लाखों रुपये के लेनदेन की चर्चाएं, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार मुंगेली…

IMG-20260727-WA0770

सूत्रों के हवाले से लाखों रुपये के लेनदेन की चर्चाएं, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

मुंगेली । नगर पालिका परिषद मुंगेली में इन दिनों कथित कमीशन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के अनुसार नगर पालिका से जुड़े कुछ कार्यों में कमीशन के बंटवारे को लेकर असंतोष की स्थिति बनी हुई है। चर्चा यह भी है कि इस मामले को लेकर सोमवार को मुंगेली स्थित रेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों और कुछ जिम्मेदार लोगों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूरे घटनाक्रम पर चर्चा हुई।

हालांकि बैठक में किन-किन लोगों ने भाग लिया और किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों का दावा है कि मामला लाखों रुपये के कथित कमीशन से जुड़ा है और इसी को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

NTPC World Environment Day

नगर पालिका से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि कमीशन या वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में कोई शिकायत है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!