अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त

0
IMG-20260727-WA0857

रायपुर । किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उर्वरकों के अवैध परिवहन, भंडारण और कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रदेशभर में कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन किए जा रहे 3 मीट्रिक टन (60 बोरी) डीएपी खाद तथा एक पिकअप वाहन को जब्त किया है।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम रघुनाथनगर में की गई। जांच के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 टी 3538 में 60 बोरी डीएपी खाद परिवहन करते पाया गया। वाहन चालक अशोक कुमार से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

दस्तावेजों के अभाव में उर्वरक के अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर पुलिस एवं कृषि विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खाद सहित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री धीरेन्द्र तिवारी, उर्वरक निरीक्षक श्री भूपेश गुप्ता, वरिष्ठ विकास अधिकारी तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरएईओ) सहित कृषि विभाग और पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!