स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांकेर जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण

0
Screenshot_20260728_202151

मरीजों व परिजनों से मुलाकात कर जाना हालचाल

रायपुर । प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज कांकेर जिला प्रवास के दौरान कोमलदेव शासकीय जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। साथ ही इस दौरान मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने अलबेलापारा स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।

जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित संभाग स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक के उपरांत स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल में हाल ही में शुरू की गई एमआरआई सेवाओं का अवलोकन किया तथा प्रतिदिन आने वाले औसतन मरीजों की जानकारी ली। साथ ही मरीजों के साथ आए उनके परिजनों से भेंट कर जिला अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया। इसके उपरांत प्रथम तल में स्थित आईपीडी कक्ष में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कांकेर विकासखंड के ग्राम बारदेवरी से आई मरीज कलावती प्रधान, ग्राम लेण्डारा की मलेरिया से पीड़ित मरीज श्यामबाई यादव तथा प्रवीण तारम का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

NTPC World Environment Day

इसके उपरांत वे अलबेलापारा स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे, जहां उन्होंने चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान शिशु चिकित्सा कक्ष में जाकर भर्ती मरीजों से उनकी सेहत का हालचाल जाना तथा मलेरिया से ग्रसित कक्षा चौथी के छात्र समीर उईके से भेंट की।

स्वास्थ्य मंत्री ने शिशुओं की माताओं से भी चर्चा की और घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, गड्ढों में पानी जमा नहीं होने देने तथा लार्वा नहीं पनपने देने की समझाइश दी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, स्वास्थ्य संचालक डॉ. संजीव झा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, मेडिकल कॉलेज कांकेर की डीन डॉ. यास्मीन खान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर सहित स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!