दूरस्थ ग्राम रामपुर में शुरू हुई मजबूत मोबाइल नेटवर्क सुविधा

0
IMG-20260728-WA1220

नए मोबाइल टॉवर से शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सेवाओं को मिली नई गति

डिजिटल इंडिया अभियान के तहत वनांचल क्षेत्र में संचार व्यवस्था हुई मजबूत

रायपुर । छत्तीसगढ राज्य के बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड की ग्राम पंचायत पुजारीकांकेर के अंतर्गत स्थित दूरस्थ ग्राम रामपुर में नया मोबाइल नेटवर्क टॉवर शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। वर्षों से कमजोर मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे गांव में अब बेहतर मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध होने लगी हैं।

NTPC World Environment Day

ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क जिला मुख्यालय बीजापुर से लगभग 55 से 60 किलोमीटर दूर स्थित इस वनांचल क्षेत्र में मोबाइल टॉवर शुरू होने से रामपुर सहित आसपास के गांवों की संचार व्यवस्था मजबूत हुई है। अब ग्रामीण आसानी से मोबाइल कॉल कर सकेंगे और तेज़ इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।

विद्यार्थियों, किसानों और युवाओं को होगा सीधा लाभ
नई नेटवर्क सुविधा का सबसे अधिक लाभ विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को मिलेगा। अब ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, शासकीय योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, ई-गवर्नेंस सेवाओं तथा अन्य डिजिटल सेवाओं का उपयोग पहले की तुलना में अधिक सरल और तेज़ होगा।

स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन संपर्क में मिलेगी सुविधा बेहतर नेटवर्क उपलब्ध होने से आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं से संपर्क करना आसान होगा। ग्रामीण अपने परिजनों से निर्बाध रूप से संवाद कर सकेंगे तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकेंगे।

ग्रामीणों ने जताई खुशी स्थानीय ग्रामीणों ने मोबाइल टॉवर शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उनका कहना है कि लंबे समय से बेहतर नेटवर्क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और संचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

आधुनिक संचार सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ग्राम रामपुर में स्थापित यह मोबाइल टॉवर केवल संचार सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास का भी मजबूत आधार बनेगा। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक आधुनिक संचार सुविधाएं पहुंचाने की यह पहल ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!