सेवा सेतु बना सहारा: आधार कार्ड सक्रिय होने से राम साय को फिर मिलने लगा योजनाओं का लाभ

0
IMG-20260730-WA1091

तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सेवा सेतु पहल जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आ रही है। जशपुर जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय की समस्या का समयबद्ध निराकरण इस पहल की सफलता का प्रेरणादायक उदाहरण है। तकनीकी कारणों से बंद हुई शासकीय सुविधाएं सेवा सेतु के माध्यम से पुनः बहाल होने पर उन्हें बड़ी राहत मिली है।

आधार कार्ड निष्क्रिय होने से बंद हो गया था योजनाओं का लाभ

तकनीकी कारणों से लगभग पांच से छह महीनों से राम साय का आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड सक्रिय नहीं होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। उनकी दिव्यांग पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन भी बंद हो गई थी, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था और दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया था।

सेवा सेतु में शिकायत के बाद हुई त्वरित कार्रवाई

समस्या के समाधान के लिए राम साय ने सेवा सेतु के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही सेवा सेतु की टीम ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की और संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराईं।

NTPC World Environment Day

समयबद्ध प्रयासों के बाद उनका आधार कार्ड पुनः सक्रिय कर दिया गया, जिससे लंबे समय से चली आ रही तकनीकी समस्या का समाधान हो गया।

आधार सक्रिय होते ही फिर मिलने लगा योजनाओं का लाभ

आधार कार्ड दोबारा सक्रिय होने के बाद अब राम साय को दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित पात्रतानुसार अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ फिर से मिलने लगा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति को राहत मिली है और वे पुनः शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ सके हैं।

मुख्यमंत्री और सेवा सेतु टीम के प्रति जताया आभार

लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने पर राम साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सेवा सेतु की पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी पहल के कारण आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो रहा है।

नागरिकों तक सरल और पारदर्शी सेवाएं पहुंचाने की पहल

राज्य शासन की सेवा सेतु पहल का उद्देश्य नागरिकों तक शासकीय सेवाओं को सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। यह पहल प्रदेशभर में जरूरतमंद लोगों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

राम साय का अनुभव इस बात का उदाहरण है कि तकनीकी बाधाओं के बावजूद यदि शिकायतों का समय पर निराकरण किया जाए, तो पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!