जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएं, अशोक चंद्राकर ने दी बधाई
मुंगेली । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं बजरंग ट्रैक्टर्स मुंगेली के संचालक अशोक चंद्राकर ने घनश्याम वर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अशोक चंद्राकर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी संगठन और समाज की सेवा के लिए इसी तरह सक्रिय रहकर जनहित में कार्य करते रहें।

जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी घनश्याम वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ, सुखमय जीवन की कामना की। यह अवसर संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और सौहार्द का प्रतीक बना रहा।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
